Dubraj Nag Bail Release: घाघीडीह जेल से रिहा हुए झामुमो नेता, संजीव सिंह हत्याकांड में काट रहे थे उम्रकैद

घाघीडीह जेल से रिहा हुए झामुमो नेता दुबराज नाग

जमशेदपुर: Dubraj Nag Bail Release के बाद सरजामदा के जमीन कारोबारी संजीव सिंह हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे झामुमो नेता दुबराज नाग सोमवार शाम घाघीडीह जेल से बाहर आ गये। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद रिलीज ऑर्डर की प्रक्रिया पूरी होने पर उनकी रिहाई संभव हुई।

दुबराज नाग को इस हत्याकांड में हाईकोर्ट ने 11 अगस्त को जमानत दी थी। हालांकि जमानत मिलने के बावजूद कोर्ट से जेल प्रबंधन को रिहाई संबंधी पत्र नहीं मिल पाने के कारण उन्हें तत्काल जेल से नहीं छोड़ा जा सका था। सोमवार को जमशेदपुर कोर्ट से घाघीडीह जेल प्रबंधन को रिलीज ऑर्डर प्राप्त हुआ। इसके बाद जेल प्रशासन ने जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी की और शाम को दुबराज नाग को रिहा कर दिया।

2016 में हुई थी संजीव सिंह की हत्या

संजीव सिंह की हत्या 19 जनवरी 2016 को गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जोजोबेड़ा रेलवे फाटक के पास गोली मारकर की गयी थी। संजीव सिंह परसुडीह के सरजामदा क्षेत्र के जमीन कारोबारी थे। गोली लगने से उनकी मौत हो गयी थी।

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने हत्याकांड में जितेंद्र सिंह और दुबराज नाग को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनायी थी। दुबराज नाग इसी सजा के तहत घाघीडीह जेल में बंद थे।

हाईकोर्ट से 11 अगस्त को जमानत मिलने के बाद रिहाई के लिए जरूरी आदेश का इंतजार किया

Share:

CROW News