Sakchi Road Accident: साकची के पुराने कोर्ट के पास बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी
जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची सड़क हादसा (Sakchi Road Accident) में बुधवार को साकची थाना अंतर्गत पुराने कोर्ट के पास एक तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार डिमना निवासी अमन गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सड़क पर दूर तक घिसट गई और युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत घायल अमन गुप्ता को संभाला और इस घटना की सूचना पुलिस तथा एंबुलेंस को दी।
घायल को अस्पताल भेजा गया
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से घायल अमन गुप्ता को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। इस दुर्घटना में घायल अमन गुप्ताकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
बस जब्त, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
हादसे के बाद कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर यातायात को सामान्य कराया और टक्कर मरने वाली बस को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा तेज रफ्तार, लापरवाही या किसी अन्य कारण से हुआ। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।