Golmuri Unknown Body Case: नामदाबस्ती पार्क के पास नाले में मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस
जमशेदपुर: Golmuri Unknown Body Case में गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदाबस्ती पार्क के पास रविवार को नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना की जानकारी मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
शव कहीं से बहकर आने की आशंका
गोलमुरी थाना प्रभारी संजय सुमन के अनुसार, प्रथम दृष्टया आशंका है कि शव कहीं से बहकर नाले में आया और पानी के बहाव के साथ यहां आकर फंस गया। हालांकि, मौत के कारणों को लेकर फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
फिलहाल पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।