Ulidih Missing Boy Case: ट्यूशन पढ़ने निकला 16 वर्षीय किशोर लापता, पुलिस तलाश में जुटी
जमशेदपुर: Ulidih Missing Boy Case में उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर-5 निवासी 16 वर्षीय ऋषभ कुमार गुरुवार दोपहर से लापता है। वह घर के पास ही ट्यूशन पढ़ने जाने की बात कहकर दोपहर करीब 3 बजे घर से निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा।
काफी देर तक ऋषभ के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के इलाकों के अलावा रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी जानकारी ली गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
इसके बाद परिजनों ने उलीडीह थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस किशोर की तलाश के लिए आसपास के इलाकों के साथ-साथ बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की भी जांच कर रही है। पुलिस उसके आने-जाने के संभावित रास्तों और अन्य स्थानों की जानकारी जुटा रही है।
परिजन ऋषभ के अचानक लापता होने से काफी परेशान हैं और उसकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।