Sharma Line Chain Snatching: महिला से 2.5 लाख की सोने की चेन छीनी, दो युवकों पर आरोप

शर्मा लाइन में महिला से सोने की चेन छिनतई की घटना

जमशेदपुर: Sharma Line Chain Snatching मामले में शर्मा लाइन इलाके में रविवार सुबह एक महिला से सोने की चेन छिनतई की घटना से हड़कंप मच गया। वारदात जगदंबा होटल के समीप सुबह करीब 9:10 से 9:25 बजे के बीच की बताई जा रही है। पीड़िता की पहचान कांति देवी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, कांति देवी अपनी छोटी बहू पूजा शर्मा के साथ शर्मा लाइन में पूजा करने जा रही थीं। इसी दौरान ब्लू रंग की अपाचे बाइक पर सवार दो हेलमेट पहने युवकों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और तेज रफ्तार में मौके से फरार हो गए।

परिजनों के मुताबिक, छिनी गई सोने की चेन की कीमत करीब 2.5 लाख रुपये है। बताया गया कि कांति देवी लगभग रोज इसी रास्ते से पूजा करने जाती हैं।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर बाइक और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों को भी जुटाना शुरू कर दिया है।

Share:

CROW News