Tatanagar Railway Station Accident: ट्रेन की छत पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलसा

टाटानगर स्टेशन पर ट्रेन की छत पर हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक

जमशेदपुर: Tatanagar Railway Station पर सोमवार को करीब 30 वर्षीय एक युवक प्लेटफार्म संख्या 1 पर खड़ी टाटा-दानापुर एक्सप्रेस की छत पर चढ़ गया। ट्रेन की छत पर चढ़ने के बाद यात्रियों और रेलकर्मियों की नजर उस पर पड़ी। लोगों ने युवक को नीचे उतरने के लिए समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक की पहचान सागु राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अचानक ट्रेन की छत पर चढ़ गया और कुछ देर तक वहां घूमता रहा। लोगों के रोकने के बावजूद वह ट्रेन की छत के रास्ते एक छोर से दूसरे छोर तक जाने की कोशिश कर रहा था।

इसी दौरान वह ट्रेन के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आ गया। तेज करंट का झटका लगते हीं युवक बुरी तरह झुलस गया और ट्रेन की छत से नीचे गिर पड़ा। हादसे के तुरंत बाद रेलकर्मियों और आसपास मौजूद लोगों ने युवक को उठाया और तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना के बाद स्टेशन परिसर में कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Share:

CROW News