जमशेदपुर ब्रेकिंग: जुगसलाई पार्वती घाट के पास देशी कट्टा और कारतूस के साथ 17 वर्षीय किशोर गिरफ्तार, गवाहों को धमकाने की थी सूचना
जमशेदपुर: लौहनगरी के जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश को विफल कर दिया है। पुलिस ने पार्वती घाट के पास एक 17 वर्षीय किशोर को हथियार के साथ धर दबोचा। यह गिरफ्तारी गुरुवार को एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान हुई।
गवाहों को प्रभावित करने की थी योजना
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ लोग हथियार के साथ घूम रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे किसी मामले के गवाहों को डराने या प्रभावित करने की फिराक में थे। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। पार्वती घाट के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
तलाशी में लोडेड हथियार बरामद

चेकिंग के दौरान टीम ने एक संदिग्ध किशोर को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा बरामद हुआ। साथ ही दो जिंदा कारतूस भी मिले। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया।
Share: