Golmuri Truck Accident: तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर पर चढ़ा, चालक घायल; ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल

गोलमुरी आकाशदीप प्लाजा के पास डिवाइडर पर चढ़ा दुर्घटनाग्रस्त ट्रक

जमशेदपुर: Golmuri Truck Accident में गोलमुरी आकाशदीप प्लाजा के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में ट्रक चालक को हल्की चोट आई, हालांकि वह बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के बाद सड़क पर भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई।

जानकारी के अनुसार ट्रक गोलमुरी से एग्रिको गोलचक्कर की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक चालक का ट्रक पर नियंत्रण नहीं रहा और वाहन डिवाइडर से टकराकर उस पर चढ़ गया। टक्कर के झटके से चालक को चोट लगी।

हादसे की सूचना मिलने के बाद गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटवाकर सड़क पर लगे जाम को समाप्त कराया। इसके बाद यातायात सामान्य हो गया।

सड़क हादसों पर आजसू नेता ने उठाए सवाल

गोलमुरी आकाशदीप प्लाजा के पास डिवाइडर पर चढ़ा दुर्घटनाग्रस्त ट्रक
गोलमुरी के आकाशदीप प्लाजा के पास देर रात डिवाइडर पर चढ़ा तेज रफ्तार ट्रक।

आकाशदीप प्लाजा और गोलमुरी क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर आजसू पार्टी के जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने जिला पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही ड्यूटी जाने के दौरान ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई थी। इसके बाद उसी इलाके में एक और दुर्घटना हुई है।

अप्पू तिवारी ने कहा कि यदि सोमवार रात हुई दुर्घटना दिन के समय होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने गोलमुरी समेत शहर के सभी दुर्घटना संभावित चौक-चौराहों और प्रमुख सड़कों पर नियमित ट्रैफिक जांच की मांग की।

उन्होंने तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई, गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर नियंत्रण, अवैध पार्किंग पर रोक तथा पर्याप्त ट्रैफिक संकेतक और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के नाम पर केवल खानापूर्ति के बजाय दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

Share:

CROW News