Agarwal Sammelan Jamshedpur: कार्यसमिति का विस्तार, बिमल बाकरेवाल बने महासचिव
जमशेदपुर: Agarwal Sammelan Jamshedpur से जुड़ी कार्यसमिति का विस्तार किया गया है। पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के जिला अध्यक्ष मंटू अग्रवाल ने बिमल बाकरेवाल को जिला महासचिव और सीए राजेश अग्रवाल को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है।
संगठन में सदस्यता अभियान को बढ़ाने के लिए नवनीत चौधरी को जिला संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वे जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में समाज के लोगों को सम्मेलन से जोड़ने और सदस्यता अभियान को गति देने का काम करेंगे।
युवा इकाई के गठन की भी तैयारी
जिला अध्यक्ष मंटू अग्रवाल ने बताया कि कार्यसमिति के अन्य पदों पर भी जल्द नियुक्तियां की जाएंगी। इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की युवा इकाई का भी जल्द गठन किया जाएगा। इसका उद्देश्य समाज के युवाओं को संगठन की गतिविधियों से जोड़ना और उन्हें नेतृत्व का अवसर देना है।
प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल किशोर अग्रवाल ने बताया कि फिलहाल संरक्षक सदस्यता अभियान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके तहत समाज के अधिक से अधिक लोगों को संरक्षक सदस्य के रूप में सम्मेलन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।