रांची न्यूज़: निवारणपुर में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, सीसीटीवी में कैद हुए बाइक सवार हमलावर

रांची के निवारणपुर में आरएसएस कार्यालय के बाहर मुस्तैद पुलिस बल और जांच टीम।

रांची: राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यालय को देर रात निशाना बनाने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने कार्यालय परिसर की ओर पेट्रोल बम फेंका और मौके से फरार हो गए।

देर रात 12:36 बजे की वारदात, हमले में कोई हताहत नहीं

घटना देर रात करीब 12:36 बजे की बताई जा रही है। हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

फॉरेंसिक टीम और पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है तथा फॉरेंसिक टीम भी मामले की जांच में लगी है। वहीं, आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें दो संदिग्ध युवकों की गतिविधियां कैद होने की बात सामने आई है।

पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद RSS कार्यालय और आसपास के इलाके की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Share:

CROW News