Tata Motors Salary Restructuring: कर्मचारियों की वेतन संरचना पर प्रबंधन-यूनियन में समझौता

टाटा मोटर्स और वर्कर्स यूनियन के बीच वेतन पुनर्गठन समझौते की बैठक

जमशेदपुर: Tata Motors Salary Restructuring को लेकर टाटा मोटर्स लिमिटेड, जमशेदपुर और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के बीच कर्मचारियों की वेतन संरचना के पुनर्गठन को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता वेतन संहिता, 2019 (Code on Wages, 2019) के सिद्धांतों और आवश्यकताओं के अनुरूप किया गया है।

समझौते के दौरान टाटा मोटर्स के प्लांट हेड अनुराग छारिया, एचआर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय के अलावा टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह मौजूद रहे।

कंपनी और यूनियन के अनुसार, इस समझौते का उद्देश्य कर्मचारियों के लिए पारदर्शी, नियमों के अनुरूप, न्यायसंगत और टिकाऊ वेतन संरचना सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही कर्मचारियों के वैध हितों की रक्षा करने तथा कंपनी की दीर्घकालिक वृद्धि और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है।

वेतन पुनर्गठन लागू होने में लगेगा करीब तीन महीने

वेतन पुनर्गठन की प्रक्रिया को लागू करने में करीब तीन महीने का समय लगने की संभावना है। इसके बाद इसका प्रभाव कर्मचारियों की वेतन पर्ची (Salary Slip) में दिखाई देगा। यूनियन ने स्पष्ट किया कि वेतन पुनर्गठन की प्रक्रिया से कर्मचारियों पर किसी तरह का प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।

यूनियन ने इस महत्वपूर्ण विषय पर प्रबंधन द्वारा अपनाए गए सकारात्मक और रचनात्मक रवैये की सराहना की। दोनों पक्षों ने माना कि ऐसे महत्वपूर्ण मामलों का समाधान आपसी विचार-विमर्श, संवाद और सहमति के माध्यम से किया जाना आवश्यक है।

Share:

CROW News